Noida: वेलेंटाइन डे पर छाया मातम; प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को किया खत्म

वेलेंटाइन डे के दिन नोएडा से एक गंभीर घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सेक्टर 107 क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

Noida Couple Death: आज जहां 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) का खुमार हर तरफ है तो वहीं, नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक कार के भीतर युवक और युवती के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं।

Valentine’s Day Tragedy in Noida

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर हुई दुखद घटना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक के हाथ में पिस्टल मिलने के आधार पर पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। वेलेंटाइन डे के दिन हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। कार के अंदर मिले हालात को देखकर यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। लड़के के हाथ में पिस्टल भी पड़ी मिली।

End of Feed