Dehradun News : UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन, व्हाट्सएप से प्रश्न भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले में दून पुलिस ने शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया। आरोपी पर व्हाट्सएप के जरिए परीक्षा से पहले प्रश्न साझा करने का आरोप है।

देहरादून : उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने का आरोप है।

Shivalik Engineering College Assistant Professor Arrested in Dehradun

उत्तराखंड में पेपर लीक मामले में प्रोफेसर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि 3 जुलाई 2026 को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए छात्रों के साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे।

End of Feed