Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश, देहरादून-नैनीताल समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश का असर चार धाम यात्र पर भी पड़ी है। इसी बीच आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन झमाझम बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

rain alert image

फाइल फोटो।

कई जिलों में हो रही है बारिश

वहीं, कुछ जिले ऐसे ही भी हैं, जहां बारिश सामान्य से कम आंकी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जून के मुकाबले जुलाई में अच्छी बारिश देखी जा रही है। कुछ जिलों को छोड़कर प्रतिदिन प्रदेश में सामान्य बारिश हो रही है।

End of Feed