जिला पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी, 358 में से 125 पर जीत

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी। उन्होंने 200 से ज्यादा जिला पंचायत सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को 83 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 150 सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, और अल्मोड़ा में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच रोचक और कड़ा कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result: उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं। जिसमें अधिकांश जिलों भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को बढ़त मिली। वहीं कई सीटों पर चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए। राज्य की 358 जिला पंचायत सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस समर्थित 83 प्रत्याशी चुनाव में विजयी हुए हैं। इसके अलावा 150 निर्दलियों को भी जीत मिली है।

Election -istock

सांकेतिक फोटो (istock)

भाजपा-कांग्रेस के बीच रही कड़ी टक्कर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की 30 पंचायत सीटों में से 13 सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 7 और निर्दलीयों ने 10 सीटें जीतीं हैं। वहीं बागेश्वर, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले की पंचायत सीटों पर भी भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने समीकरण ही बदल दिए।

End of Feed