खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद 'शुद्धीकरण' को लेकर बवाल, हाई कोर्ट की चौखट पर पहुंचा मामला; 7 सिंतबर को सुनवाई संभव

Uttarakhand News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित 'शुद्धीकरण' की घटना को लेकर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

Uttarakhand News Today: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित 'शुद्धीकरण' की घटना को लेकर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

कब होगी मामले की सुनवाई

देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ ने जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उससे संबंधित इलेक्ट्रॉनिक व दस्तावेज़ी सबूतों को सुरक्षित रखे जाने का अनुरोध किया है। इस याचिका पर उच्च न्यायालय में सात सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है।

याचिकाकर्ता ने क्या दी दलील?

याचिका के अनुसार, रामलीला मैदान में खरगे की जनसभा के बाद, उसी जगह पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच गंगाजल छिड़ककर कथित तौर पर 'शुद्धीकरण' अनुष्ठान किया गया। याचिकाकर्ता का तर्क है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत से सामाजिक अशांति और तनाव पैदा हो सकता है।

End of Feed