देश

'AK-47 से गोली मारकर पैर तोड़ा और सेना में जाने का सपना भी', बिहार में युवाओं से मिलने के बाद राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Bihar Police Brutality: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान, राहुल गांधी ने बिहार के छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Image

राहुल गांधी ने बिहार के छात्रों से की मुलाकात (फोटो साभार: @RahulGandhi)

Photo : Twitter

Bihar Police Brutality: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिहार के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान, राहुल गांधी ने बिहार के छात्रों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कुछ भी कर ले मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बिहार के छात्रों संग मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ''बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिला, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता झेली।''

'युवाओं का तोड़ा गया सपना'

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की लाठियों, एके-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया। सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर एके-47 से गोली मारकर तोड़ दिया। साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी। ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की क्या जरूरत थी?

'मैं युवाओं के साथ खड़ा हूं'

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार बच नहीं सकती। यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी। बिहार सरकार कुछ भी कर ले मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।''

    उन्होंने आगे भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा याद रखे- युवाओं की आवाज़ दबाने वाली हर सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ता है। वह दिन अब दूर नहीं है।
    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article