उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ बदला मौसम का मिजाज, देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार पूरे प्रदेश में दस्तक दे दी है, जिससे कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं, तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना जरूर हुआ है, लेकिन प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।

Uttarakhand Orange Alert: जिस मानसून का उत्तराखंड के लोगों का इंतजार था वो आखिरकार आ ही गया। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया जबकि IMD ने गुरुवार के लिए देहरादून समेत पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Orange Alert

उत्तराखंड के पांच जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

देहरादून मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी थी और बुधवार को यह राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई। जानकारी के अनुसार, देहरादून में 56.0 मिलीमीटर, जौलीग्रांट में 52.5 मिलीमीटर, लक्सर में 49.0 मिलीमीटर, मसूरी में 43.0 मिलीमीटर, रुद्रप्रयाग में 32.5 मिलीमीटर, हल्द्वानी में 29.5 मिलीमीटर, पौड़ी में 28.5 मिलीमीटर, भीमताल में 25.0 मिलीमीटर, कीर्तिनगर में 23.5 मिलीमीटर, खानपुर में 23.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

End of Feed