उत्तराखंड में कोचिंग-नकल माफिया को मिट्टी में मिलाएगी धामी सरकार, CM ने दिया अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया।

देहरादून : उत्तराखंड में नकल माफिया पर नकेल करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद कोचिंग माफिया और नकल माफिया एक होकर नकल जिहाद छेड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार नकल जिहादियों को हर हाल में मिट्टी में मिलाकर रहेगी।

Uttarakhand Government

CM पुष्कर सिंह धामी

जेल भेजे गए नकल माफिया

बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके बाद से 100 से अधिक नकल माफिया को जेल भेजा गया। सरकार के प्रयासों से विगत चार वर्षों में पारदर्शिता के साथ 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। अब युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कई-कई परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं।

End of Feed