ईंधन संकट और बढ़ती लागत के बीच धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में लागू होंगे वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे जैसे नियम

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ती ईंधन लागत और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच ऊर्जा बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जैसे कई अहम फैसले लिए गए।

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में वैश्विक हालातों को देखते हुए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार लागू करने पर सहमति बनी। सरकार का कहना है कि कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिससे ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इसी के चलते भारत भी बढ़ती ईंधन लागत और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील का भी उल्लेख किया, जिसमें नागरिकों से छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के जरिए राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग करने की बात कही गई है। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार ने कई नई व्यवस्थाएं लागू करने का निर्णय लिया है।

CM Pushkar Singh Dhami (File Photo)

सीएम पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो)

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

सरकार ने सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा देने और निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम प्रणाली को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वाहन बेड़े में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी तथा सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा। आम जनता को भी सप्ताह में एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सरकारी और निजी भवनों में एयर कंडीशनर के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया गया है।

End of Feed