Uttarakhand: ट्रैक पर गया दल भटका, चार की मौत, 18 यात्री अब भी फंसे

उत्तराखंड के उत्तराकाशी में पर्वतारोहियों का एक दल मौसम खराब होने से रास्ता भटक गया, जिस दौरान चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं बाकी के सदस्य अभी फंसे हुए हैं। जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और वन विभाग की बचाव टीम भी अलग-अलग दिशाओं से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं-

Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले में उच्च हिमालय क्षेत्र की ट्रैकिंग पर गए पर्वतारोहियों का एक दल खराब मौसम में रास्ता भटक गया। जिस दौरान ठंड लगने से चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इस दल को सात जून तक वापिस लौटना था। लेकिन मौसम खराब होने से ये लोग रास्ता भटक गए, जिनमें चार की जान चली गई और 18 सदस्य अभी भी फंसे हुए हैं। हालांकि, जानकारी मिलते ही पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए जमीनी और हवाई बचाव अभियान शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए मातली और हरसिल सहित दूसरे हेलीपैड पर भी जरूरी इंतजाम कर उनकी खोज की जा रही है। साथ ही आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और वन विभाग की बचाव टीम भी अलग-अलग दिशाओं से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।

uttarakhand

उत्तरकाशी में पर्वतारोहियों का दल भटका

बचाव के लिए किए गए जरूरी इंतजाम

End of Feed