उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग, Air Force ने झोंकी जान ; Supreme Court ने लिया संज्ञान

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड के जंगलों में भयानक आग लगी हुई है। अब तक आग की कुल 998 घटनाओं में 1316.12 हेक्टेयर जंगल क्षेत्र जलकर राख हो गया है। इस बड़ी घटना सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

Uttarakhand Forest Fire : उत्तराखंड़ इन दिनों आग की आगोश में है। पौड़ी गढ़वाल के पांच क्षेत्र और कुमाऊं में 55 क्षेत्रों में अभी तक आग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस भीषण वन अग्नि से अबतक 5 मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा वन्य जीव क्षेत्रों में आठ जगह जंगलों में आग लगी। इस दौरान 119.7 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया है। अब तक आग की कुल 998 घटनाओं में 1316.12 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। इस मसले को लेकर बुधवार यानी आज 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Uttarakhand Forest Fire

उत्तराखंड के जंगलों में भयानक आग

नैनीताल बुरी तरह प्रभावित

नैनीताल वन प्रभाग के जंगलों में आज भी भीषण आग लगी हुई है। यहां आग बुझाने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा चुकी है, लेकिन अभी तक जंगल धधक रहे हैं। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल वन प्रभाग में 29 जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, इसमें करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

End of Feed