चंपावत में CM धामी ने हजारों साधकों संग किया योग; बोले- 'उत्तराखंड को बनाएंगे योग की वैश्विक राजधानी'

बनबसा में हजारों साधकों और एसएसबी जवानों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने योग किया। साथ ही उन्होंने देश की पहली योग नीति और 3300 करोड़ के शारदा कॉरिडोर को लेकर की बड़ी घोषणाएं भी कीं।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चंपावत जिले के बनबसा में बेहद भव्यता के साथ संपन्न हुआ। 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की वैश्विक थीम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र बनबसा में हजारों योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों, छात्र-छात्राओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का एकमात्र आधार बताया।

Pushkar Singh Dhami on International yoga day

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का नेतृत्व

तनाव और अवसाद का अचूक इलाज है योग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम या आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच अनूठा सामंजस्य स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।

End of Feed