Uttarakhand: सीएम धामी ने किया मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, नए और पुराने मंत्रियों को सौंपी ये जिम्मेदारियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल पांच नए सदस्यों के दो दिन बाद रविवार को विभागों का पुनर्वितरण किया। इस प्रक्रिया में कुछ पुराने मंत्रियों के जिम्मे भी बदलाव किए गए, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार मुख्यमंत्री के पास ही रहा। विभागों के नए बंटवारे का उद्देश्य राज्य में सुशासन और जनकल्याण को और मजबूती देना बताया गया।

Uttarakhand Cabinet Reshuffle: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्यों को शामिल करने के दो दिन बाद रविवार को विभागों का पुनर्वितरण किया। इस अवसर पर कुछ पुराने मंत्रियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने गृह, वित्त, सूचना, राजस्व, औद्योगिक विकास, खनन, ऊर्जा, आबकारी, नागरिक उड्डयन और राज्य संपत्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार अपने पास ही रखा है।

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami (Photo: PTI)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो: पीटीआई)

किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, वन और संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल को अब स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, तकनीकी शिक्षा विभाग का कार्यभार अब धन सिंह रावत को दिया गया है, जो इससे पहले स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे थे। रावत के पास विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा और सहकारिता विभाग पहले की तरह ही बने रहेंगे। सतपाल महाराज से पंचायती राज और जलागम प्रबंधन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मदन कौशिक को अब पंचायती राज विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष और आयुष शिक्षा तथा जनगणना विभाग का भी जिम्मा दिया गया है।

End of Feed