Uttarakhand: निर्बाध जारी है चारधाम यात्रा, सरकार ने दुरुस्त किए सारे इंतजाम

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा एक निर्बाध रूप से जारी है। उत्तराखंड सरकार ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सुविधाएं भी चल रही हैं।

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो चुकी थी और श्रद्धालु पहुंच भी रहे थे कि देश के सीमावर्ती इलाकों में बढ़े तनाव के वजह से कुछ समय के लिए हेली सेवाओं को बंद करना पड़ा। अब सेवाएं फिर शुरू हो चुकी हैं और अच्छी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंच रहे हैं। इस पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है और हेली सेवाओं का भी संचालन हो रहा है।

dhami told that chardham yatra running smoothly

सरकार ने पुख्ता किए चारधाम के इंतजाम (फाइल फोटो)

निर्बाध चल रही चारधाम यात्रा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सचिवों को समय-समय पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु भेजा जाए, ताकि व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed