UP ही नहीं उत्तराखंड तक पहुंचाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से हरिद्वार तक होगा विस्तार; MoU पर हुए हस्ताक्षर

गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के लिए उत्तराखंड और यूपी सरकार के बीच एमओयू साइन किया गया है। इसे मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित कर आवागमन आसान करने का प्लान है।

उत्तर प्रदेश से पहाड़ों तक सफर आसान बनाने की कवायतें तेज हैं, जिसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे उपयुक्त साबित होगा। इसीलिए उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेसवे यातायात के लिए खुला है।

Meerut to Haridwar expressway

मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारित होगा गंगा एक्सप्रेसवे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद दोनों राज्य परियोजना की रूपरेखा और क्रियान्वयन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच संपर्क बेहतर होगा और धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक निवेश, व्यापार तथा रोजगार को नई गति मिलेगी।

End of Feed