उत्तराखंड में कहां हो रही है बर्फबारी और आने वाले दिन कैसे रहेंगे? IMD ने जारी किया अलर्ट, इन क्षेत्रों में बिछी बर्फ की मोटी चादर

Uttarakhand Weather Update: राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पपथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/ बर्फबारी (2300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में) होने की सांभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की सांभावना है। बर्फबारी और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में कक्षा 12 तक के स्कूलों की छुटटी कर दी गयी है।

Uttarakhand Aaj Ka Weather: उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली और इस साल के पहले हिमपात में राज्य के ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी। मौसम विभाग ने 24 जनवरी 2026 के उत्तराखंड के मौसम पर कुछ अपडेट दिए हैं। बताया गया कि आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पपथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/ बर्फबारी (2300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में) होने की सांभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की सांभावना है।

BARF

शुक्रवार को उत्तराखंड के मसूरी में पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया (PTI)

अधिकारियों के मुताबिक, बीते दिन राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादातर निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह से ही लगातार बारिश होने से कड़ाके की ठंड लौट आयी।

End of Feed