UP : पेट्रोल डाला और कमरे में लगा दी आग, जिंदा जलता रहा पति; बीवी ने हत्या कर गढ़ी नायाब कहानी

यूपी के फतेहपुर में बीवी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला। साक्ष्यों के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति की कथित हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने अपने पति को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया और बाद में घटना को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Wife Murder Husband in Fatehpur

फतेहपुर में पति को जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, घटना 26 जून की है। मृतक की पहचान अवधेश उर्फ पवन के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने शराब के नशे में घर आए पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और आसपास के लोगों को घर में आग लगने की सूचना दी।

End of Feed