Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदमी ने पत्नी से झगड़ा के बाद अपने तीन साल के मासूम बच्चे का मर्डर कर दिया। जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर के सदरपुर का है, जहां पत्नी से लड़ाई होने पर पिता ने अपने ही बेटे का गला दबाकर हत्या कर डाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पत्नी से झगड़े के बाद 3 के मासूम की हत्या
3 साल के बेटे की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर में शनिवार को एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ कथित रूप से झगड़ा होने के बाद तीन साल के अपने बेटे की हत्या कर दी। उसके मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (महमूदाबाद) दिनेश शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान बबलू के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने बेटे निखिल (तीन) की हत्या कर दी।
पत्ती से झगड़े का बाद बेटे की हत्या
शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों के अनुसार कि रविवार सुबह वह अपने बेटे को खेतों में ले गया, जहां उसने गला घोंटकर उसे मार डाला। बबलू की पत्नी ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है ।
