जयंत चौधरी को लगा बड़ा झटका; यूपी प्रदेशाध्यक्ष रामाशीष राय ने RLD से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामाशीष राय ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रामाशीष राय ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। रामाशीष राय ने 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत के दौरान इस्तीफ़ा देने की पुष्टि की।

ramashish rai

रामाशीष राय ने छोड़ी रालोद (फाइल फोटो साभार: @Ramashishmlc)

रामाशीष ने जयंत चौधरी को भेजा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। इस बीच, रामाशीष राय ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को पत्र के जरिए इस्तीफा भेजा और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। रालोद भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का एक प्रमुख घटक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में साझेदार है।

End of Feed