भदोही में हैवानियत, चरित्र शंका में पति और ससुराल वालों ने पीटा, महिला का हुआ गर्भपात; सड़क किनारे फेंककर भागे

Domestic Violence Crime UP: भदोही में चरित्र शंका को लेकर पति और ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को पीटा। मारपीट से महिला का हुआ गर्भपात। पुलिस ने पति समेत 3 पर मामला दर्ज किया।

Bhadohi Miscarriage Case: उत्तर प्रदेश केभदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित मारपीट के कारण एक महिला का गर्भपात होने के मामले में उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कासिदहा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय सपना सरोज ने अपने पति राकेश कुमार सरोज, सास रीता देवी और जेठ बृजेश कुमार सरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भदोही में हैवानियत, चरित्र शंका में पति और ससुराल वालों ने पीटा, महिला का हुआ गर्भपात; सड़क किनारे फेंककर भागे

भदोही में हैवानियत, चरित्र शंका में पति और ससुराल वालों ने पीटा, महिला का हुआ गर्भपात; सड़क किनारे फेंककर भागे (istock)

उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 89 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराना), 85 (पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता), 351(3) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed