LIVE: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन देखेंगे कामकाज, ट्रस्ट की बैठक में हुआ फैसला

Ayodhya Chanda Chori Updates: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद और चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाई-लेवल बैठक समाप्त हो गई है।

Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद खड़ा हुआ विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। इस महासंकट के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद अहम और निर्णायक बैठक राम जन्मभूमि परिसर के अतिथिगृह (Guest House) में आयोजित की गई।

champat rai (2)

चंपत राय की फाइल फोटो।

इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम मुहर लगने, एसआईटी (SIT) की जांच की समीक्षा और मंदिर के नए प्रशासनिक ढांचे को लेकर बड़े फैसले होने की संभावना है।

End of Feed