India’s Upcoming Elections: बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए थे। बिहार में एक बार फिर NDA को बहुमत मिला है। NDA ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। गुरुवार 20 नवंबर को नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने अब अगले चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में आपके लिए भी जानना जरूरी है कि अगला चुनाव (List of States Voting Next) किस राज्य में है। बता दें कि आने वाले कुछ महीनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से -
बिहार विधानसभा चुनाव हो गए, अगला नंबर किसका?
अब अगला चुनाव कहां होगा और आगे किन-किन राज्यों का नंबर कब आएगा यह भी जानेंगे। क्योंकि 2025 से 2029 के बीच चुनावी यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश की राजनीतिक और सरकारी फ्रेमवर्क को नया स्वरूप देंगे। साल 2029 में लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच अच्छी जंग देखने को मिलेगी।
बता दें कि इसी साल यानी फरवरी 2025 में देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हुए थे। दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को मतदान हुआ था और दिल्ली की जनता ने लगभग 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP को बाहर का रास्ता दिखाकर भाजपा को बहुमत दिया। दिल्ली की कमान अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथों में है। बिहार में भी विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इस साल अब किसी अन्य राज्य में विधानसभा चुनाव नहीं होने है। हालांकि, अगले साल कई राज्यों में चुनावी बिगुल बजेगा।
अगले साल किन राज्यों में चुनाव
दिल्ली और बिहार के बाद सबसे बड़ी चुनावी जंग पश्चिम बंगाल में होने वाली है। पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई 2026 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी राजनीतिक दल एक बार फिर आमने सामने होंगे। इन दोनों ही दक्षिण भारतीय राज्यों में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। यही नहीं पुदुच्चेरी में भी मई-जून 2026 में ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम में भी अगले साल चुनावी शंखनाद होगा। असममें अप्रै-मई 2026 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
| राज्य | चुनाव का साल | सकार का मौजूदा समय | कितनी राज्यसभा सीटें हैं | संभावित चुनाव (महीना और साल) | |
| असम | 2026 | 21 मई 2021 - 20 मई 2026 | 7 | अप्रैल-मई, 2026 | |
| केरल | 2026 | 24 मई 2021 - 23 मई 2026 | 9 | अप्रैल-मई, 2026 | |
| तमिलनाडु | 2026 | 11 मई 2021 - 10 मई 2026 | 18 | अप्रैल-मई, 2026 | |
| पश्चिम बंगाल | 2026 | 8 मई 2021 - 7 मई 2026 | 16 | अप्रैल-मई, 2026 | |
| पुदुचेरी | 2026 | 16 जून 2021 - 15 जून 2026 | 1 | मई-जून, 2026 | |
| गोवा | 2027 | 15 मार्च 2022 - 14 मार्च 2027 | 1 | फरवरी-मार्च, 2027 | |
| मणिपुर | 2027 | 14 मार्च 2022 - 13 मार्च 2027 | 1 | फरवरी-मार्च, 2027 | |
| पंजाब | 2027 | 17 मार्च 2022 - 16 मार्च 2027 | 7 | फरवरी-मार्च, 2027 | |
| उतार प्रदेश | 2027 | 23 मई 2022 - 22 मई 2027 | 31 | अप्रैल-मई, 2027 | |
| गुजरात | 2027 | 12 दिसंबर 2022 - 11 दिसंबर 2027 | 11 | नवंबर-दिसंबर, 2027 | |
| हिमाचल प्रदेश | 2027 | 12 दिसंबर 2022 - 11 दिसंबर 2027 | 3 | नवंबर-दिसंबर, 2027 | |
| छत्तीसगढ | 2028 | 5 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 2028 | 5 | नवंबर-दिसंबर, 2028 | |
| मध्य प्रदेश | 2028 | 5 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 2028 | 11 | नवंबर-दिसंबर, 2028 | |
| राजस्थान | 2028 | 5 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 2028 | 10 | नवंबर-दिसंबर, 2028 | |
| तेलंगाना | 2028 | 5 दिसंबर 2023 - 4 दिसंबर 2028 | 7 | नवंबर-दिसंबर, 2028 | |
| मेघालय | 2028 | 23 मार्च 2023 - 22 मार्च 2028 | 1 | फरवरी-मार्च, 2028 | |
| नगालैंड | 2028 | 23 मार्च 2023 - 22 मार्च 2028 | 1 | फरवरी-मार्च, 2028 | |
| त्रिपुरा | 2028 | 23 मार्च 2023 - 22 मार्च 2028 | 1 | फरवरी-मार्च, 2028 | |
| कर्नाटक | 2028 | 14 मई 2023 - 13 मई 2028 | 12 | अप्रैल-मई, 2028 | |
| मिजोरम | 2028 | 6 दिसंबर 2023 - 5 दिसंबर 2028 | 1 | नवंबर-दिसंबर, 2028 | |
| लोकसभा चुनाव | 2029 | 6 जून 2024 - 5 जून 2029 | 245 | मई-जून, 2029 | |
| आंध्र प्रदेश | 2029 | 6 जून 2024 - 5 जून 2029 | 11 | मई-जून, 2029 | |
| अरुणाचल प्रदेश | 2029 | 6 जून 2024 - 5 जून 2029 | 1 | मई-जून, 2029 | |
| ओडिशा | 2029 | 6 जून 2024 - 5 जून 2029 | 10 | मई-जून, 2029 | |
| सिक्किम | 2029 | 8 अक्टूबर 2024 - 7 अक्टूबर 2029 | 1 | मई-जून, 2029 | |
| जम्मू और कश्मीर | 2029 | 23 नवंबर 2024 - 22 नवंबर 2029 | 4 | सितंबर-अक्टूबर, 2029 | |
| हरियाणा | 2029 | 23 नवंबर 2024 - 22 नवंबर 2029 | 5 | सितंबर-अक्टूबर, 2029 | |
| महाराष्ट्र | 2029 | 20 फरवरी 2025 - 19 फरवरी 2030 | 19 | अक्टूबर-नवंबर, 2029 | |
| झारखंड | 2029 | 20 नवंबर 2021 - 29 नवंबर 2025 | 6 | अक्टूबर-नवंबर, 2029 | |
| दिल्ली | 2030 | 20 फरवरी 2025 - 19 फरवरी 2030 | 3 | फरवरी-मार्च, 2030 | |
| बिहार | 2030 | 20 नवंबर 2025 - 19 नवंबर 2020 | 16 | अक्टूबर-नवंबर, 2030 |
दिल्ली और बिहार की चुनावी सरगर्मी आपने इस साल देखी। अब 2026 की गर्मियों की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के साथ ही तमिलनाडु, केरल और असम में चुनावी जंग देखने के लिए तैयार रहें।
