UP Weather: यूपी में कोहरे-ठंड का डबल ट्रबल जारी, कोल्ड डे का आया अलर्ट; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025 लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? यूपी के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक घना से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, रामपुर और पीलीभीत समेत 56 जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा यूपी का मौसम।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-December-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन ठंड का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक कोहरे और कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है।

UP Weather today

यूपी में कोहरे और ठंड को लेकर आई चेतावनी

अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, रामपुर, पीलीभीत समेत करीब 56 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रहने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलने की संभावना जताई गई है, लेकिन रात में ठंड का असर बना रहेगा।

End of Feed