UP Weather: एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मार पाएंगे फर्राटा, कोहरे ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक, 'अकवान' और बढ़ाएगा कोहरा-ठंड

UP Weather: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती ठंड के बीच पांच एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। आने वाले दिनों में चक्रवात अकवान के प्रभाव से पूर्वांचल में कोहरा और गलन बढ़ सकती है।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में सर्दी के साथ अब कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय यहां कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि 20 से 30 मीटर दूर की चीजें भी साफ दिखाई नहीं दे रही हैं। कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए यूपी ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी है।

UP Weather and Expressway

कोहरे के कारण यूपी में एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट घटाई गई

उधर, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर भी उत्तर भारत के मौसम पर पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद यूपी में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। इसके साथ ही पूर्वांचल में कोहरा, गलन और ठंड बढ़ने के आसार भी हैं।

End of Feed