UP Weather Forecast: 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 09:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा यूपी में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

UP Weather Forecast: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार और रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ समेत 30 जिलों में शनिवार और रविवार को, विशेष रूप से रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम होकर लगभग 40 मीटर रह गई और अगले दो दिनों में सुधार होकर इसके लगभग 50 मीटर होने की उम्मीद है।

UP Weather Update

यूपी में घने कोहरे का अलर्ट (फोटो साभार - ट्विटर)

बड़े वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर

कोहरे को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बड़े वाहनों के पीछे ‘रिफ्लेक्टर’ लगाने का अभियान शुरू किया है। बरेली, बाराबंकी, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात पुलिस ने इसी तरह की पहल शुरू की है।

End of Feed