यूपी: सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में हुआ बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; जांच शुरू

Rape Accused Dies UP Police: यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी प्रदीप की पुलिस हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Shahjahanpur Police Custody Death: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले तीन साल से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए 36 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। जिला पुलिस प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

यूपी: सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में हुआ बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; जांच शुरू

यूपी: सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत में हुआ बीमार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; जांच शुरू

3 साल से सौतेली बेटी का कर रहा था यौन शोषण

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता प्रदीप के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।

End of Feed