यूपी में मिशन अस्मिता के तहत बड़ा एक्शन; अवैध धर्मांतरण रैकेट का हुआ पर्दाफाश, छह राज्यों से 10 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध धर्मांतरण गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह राज्यों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग के जरिए देश की सुरक्षा के खिलाफ साजिश रच रहा था। जानकारी के मुताबिक, अस्मिता अभियान के तहत एसटीएफ और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई से यह नेटवर्क उजागर हुआ है।

Mission Asmita: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश करते हुए देश के छह राज्यों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने शनिवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि यह गिरोह जबरन धर्मांतरण, लव जिहाद और विदेशी फंडिंग के जरिए देश की सुरक्षा को खतरे में डालने जैसी गतिविधियों में संलिप्त था। इस पूरे मामले की शुरुआत मार्च में आगरा से हुई, जब दो बहनों एक 33 वर्षीय और दूसरी 18 वर्षीय के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों बहनों को जबरन धर्मांतरण के लिए उकसाया गया था।

10 involved in illegal conversion racket arrested

अवैध धर्मांतरण रैकेट से जुड़े 10 आरोपियों की गिरफ्तारी (Photo: iStock)

अमेरिका और कनाडा से मिल रही थी फंडिंग

जानकारी के मुताबिक, एक युवती ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की थी, जिससे मामले की संवेदनशीलता और गहराई बढ़ गई। आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि एक संगठित गिरोह ने इन बहनों को लव जिहाद के जरिए निशाना बनाया था। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस गिरोह को अमेरिका और कनाडा से फंडिंग मिल रही थी।

End of Feed