प्रयागराज के जॉर्ज टाउन में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज, पीछे खोदे गए गहरे गड्ढे की वजह से हुआ हादसा

प्रयागराज के जॉर्ज टाउन स्थित स्वामी नारायण मंदिर का 3 मंजिला हिस्सा शुक्रवार देर रात ढह गया। निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में जलभराव के कारण नींव कमजोर हो गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। केपी कॉलेज के सामने स्थित प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर परिसर में बनी तीन मंजिला इमारत शुक्रवार देर रात लगभग 11:00 बजे अचानक भरभराकर एक गहरे गड्ढे में समा गई। इमारत गिरते ही इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के इलाके के लोग दहशत में आ गए और किसी अनहोनी या भूकंप की आशंका से घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त उस हिस्से में कोई भी श्रद्धालु या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।

Prayagraj Swaminarayan Temple Collapse

स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा जमींदोज

बारिश का पानी और गहरा गड्ढा बना हादसे का कारण

स्वामी नारायण मंदिर के कोठारी कमलेश भगत और स्थानीय सुरक्षा गार्ड सूबेदार सिंह के अनुसार, मंदिर परिसर के ठीक पीछे पिछले 3-4 महीनों से एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के सिलसिले में मंदिर के पीछे काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था। पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण इस गड्ढे में लगातार पानी भर रहा था। बारिश की वजह से निर्माण कार्य तो बंद था, लेकिन गड्ढे में पानी भरे रहने और मिट्टी के कटान से मंदिर के कमरे की नींव धीरे-धीरे कमजोर हो गई। सप्ताह भर पहले आई थीं दरारें: इमारत में दरारें देखने के बाद प्रबंधन ने सतर्कता बरतते हुए इस हिस्से को करीब एक सप्ताह पहले ही एहतियातन बंद कर दिया था।

End of Feed