UP News: यूपी बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए पंकज चौधरी को सौंपी गई प्रदेश की कमान

उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को निर्विरोध चुना गया है। वे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सांसद हैं, और अब संगठन की कमान उनके हाथों में होगी। रविवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।

UP News: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके निर्वाचन की घोषणा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पंकज चौधरी के हाथों में संगठन की कमान आते ही प्रदेश भाजपा में नए संगठनात्मक दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

pankaj choudhary announced bjp up president

यूपी भाजपा के अध्यक्ष बने पंकज चौधरी (फाइल फोटो | @officeofPCM)

पीयूष गोयल ने की औपचारिक घोषणा

घोषणा करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, जो पार्टी के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्वाचन भी पूरा किया गया। समारोह के दौरान पार्टी नेताओं ने पंकज चौधरी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की।

End of Feed