पैसा देने के बहाने बुलाया और घोंप दिया चाकू, मऊ में लोन की किश्त मांगने गए रिकवरी एजेंट पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

यूपी के मऊ इलाके में लोन की बकाया राशि वसूलने गए रिकवरी एजेंट पर जानलेवा हमला हुआ है। कर्जदार आशीष यादव ने झांसा देकर एजेंट को बुलाया और चाकू मारकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक निजी फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी एजेंट को बकाया राशि वसूलने के लिए बुलाकर धारदार चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल रिकवरी एजेंट की पहचान विनोद कुमार तिवारी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।

mau crime news

बकाएदार ने फोन कर बुलाया फिर चाकू मारा

झांसा देकर बुलाया, फिर किया चाकू से हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार तिवारी एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट कार्यरत हैं। आरोपी आशीष यादव पर लोन की किश्तें बकाया थीं। बुधवार को आशीष ने विनोद को फोन कर कथित तौर पर यह आश्वासन दिया कि वह बकाया पैसे चुकाने के लिए तैयार है और उन्हें मिलने के लिए बुलाया। जब विनोद कुमार तिवारी पैसे लेने पहुंचे, तो बातचीत के दौरान ही आरोपी आशीष यादव ने अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया। वार करने के बाद आरोपी पीड़ित को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

End of Feed