Maharajganj: तालाब में नहाने गए थे किशोर, डूबने से तीन की मौत; गांव में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित मीराबाई नगर (वार्ड संख्या-25, पोखरा टोला) में रविवार दोपहर निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

maharajganj news

सिसवा में नहाने गए 3 किशोर पोखरे में डूबे (सांकेतिक चित्र)

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के चार किशोर नीतीश यादव (14), रोहन (13), कृष्णा रौनियार (15) और राजबीर (13) दोपहर में निर्माणाधीन पोखरे में नहाने गए थे। नहाते समय नीतीश, रोहन और कृष्णा अचानक पानी की गहराई में चले गए और डूबने लगे।

End of Feed