Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। 40-50 यात्रियों से भरी बस में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई है।

Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया, जब यात्रियों से भरी एक चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, हादसे में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुआ। यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।

greater noida fire

जलकर राख हुई बस

"चारों तरफ घना धुआं, दम घुट रहा था... मुश्किल से बचे"

बस से सुरक्षित बाहर निकली एक यात्री ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि, मैं सो रही था, तभी अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। जब मेरी आंख खुली, तो पूरी बस में भगदड़ मची हुई थी। चारों तरफ इतना घना धुआं फैला था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और लोगों का दम घुट रहा था। मैंने अपने जूते और सामान तक नहीं उठाए, बस फोन हाथ में लिया और बाहर की तरफ भागी। दरवाजे पर इतनी ज्यादा धक्का-मुक्की थी कि लोग एक-दूसरे को गिरा रहे थे। पीछे से किसी ने मुझे धक्का दिया और बाहर खींचा। जो लोग धक्का-मुक्की करके बाहर निकल पाए, वही बच सके। मेरे पीछे काफी लोग थे, जो धुएं और आग के कारण बाहर नहीं आ सके।

End of Feed