'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा', फिरोजाबाद में बोले सीएम योगी - ग्लास उद्योग में चीन भी हमसे हारा

UP News: यूपी के फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां के ग्लास और चूड़ी उद्योग ने नई तकनीक अपनाकर चीन को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में बिजली नहीं थी और माफियाओं का राज था।

UP News: यूपी के फिरोजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Firozabad Speech) ने क्षेत्र के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कभी त्योहारों पर भारतीय बाजारों में चीनी उत्पादों का कब्जा होता था, लेकिन आज फिरोजाबाद के ग्लास उद्योग ने अपनी नई तकनीक और नवाचार से चीन को पीछे छोड़ दिया है।

yogi adityanath firozabad speech

फिरोजाबाद से मुख्यमंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला

यहाँ के स्थानीय कारीगर अब भगवान राम, कृष्ण, शिव और गणपति की ऐसी सुंदर कांच की मूर्तियां बना रहे हैं कि आने वाले अतिथि उन्हें देखकर दंग रह जाते हैं। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाली फिरोजाबाद की चूड़ियों और यहाँ के उद्यमियों को डबल इंजन की सरकार हर तरह का सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

End of Feed