उत्तर प्रदेश का मौसम (8 April 2026) UP Weather Today: यूपी में आज खतरे का दिन! बारिश-ओलों का डबल अटैक; 60 KM की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: यूपी में बीते 4 दिनों से आंधी-बारिश का मौसम लगातार जारी है। आज भी सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज का मौसम (8 April 2026): उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। इस सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-भारत के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके प्रभाव से देश के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके असर से आज यूपी के सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कहीं-कहीं ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर किसानों के जीवन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। बिगड़े मौसम के कारण फसलों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Uttar predesh Weather Today- AI

यूपी में आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में 8 अप्रैल को किन जिलों में होगी बारिश (Uttar Pradesh Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार आज गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, देवरिया और महराजगंज में आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है, जिनमें अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, क्षिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। आंधी-बारिश के कारण तापमान में करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

End of Feed