उत्तर प्रदेश का मौसम (30 March 2026) UP Weather Today: यूपी में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं रहेगा सुहावना मौसम-कहीं परेशान करेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। आज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे गर्मी से राहत बनी रहेगी। अगले 5 दिन तक यूपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

यूपी में आज का मौसम (30 March 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज यूपी के दोनों हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में रुक-रुककर बारिश का दौर बना हुआ है। जिसके चलते गर्मी जोर नहीं पकड़ रही है। ऐसे में मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान भी तेजी से ऊपर नहीं चढ़ रहा है, जबकि मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी पड़ने लगी थी। लेकिन अब महीने के आखिरी में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश के कारण सुबह-शाम मौसम में ठंडक बनी हुई है। अप्रैल की शुरुआत में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

UP Weather (2)

आज यूपी का मौसम (AI Image)

यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकी स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं वेस्ट यूपी में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। सोमवार को मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली और बागपत जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज हवाएं आंधी का भी रूप ले सकती है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed