उत्तर प्रदेश का मौसम (23 April 2026) UP Weather Today: यूपी में आसमान से बरस रही आग! 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; इस दिन से होगी बारिश

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 April 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आज 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 26 अप्रैल से बारिश के आसार हैं।

यूपी में आज का मौसम (23 April 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है, मानों आसमान से आग बरस रही हो। गर्मी के कारण दिन के साथ ही रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा। साथ ही लू का कहर भी अधिकांश जिलों में देखने को मिल रहा है। आगामी 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है। हालांकि 26 अप्रैल को मौसम अचानक करवट बदल सकता है। एक नए पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से यूपी में 26 अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Uttar Pradesh Weather Today - AI

यूपी में आज का मौसम (AI Image)

यूपी के 22 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने वाला है। दिनभर मौसम साफ रहेगा और तीखी धूप निकली रहेगी। इस दौरान कुछ जिलों में 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आगरा, हरदोई, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद में लू की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, संत रविदास नगर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ और गाजीपुर में भी भीषण लू चलने का अलर्ट है।

End of Feed