उत्तर प्रदेश का मौसम (21 Mar 2026) UP Weather Today: सावधान! अगले 48 घंटे भारी; यूपी में आंधी-तूफान और ओलों की चेतावनी; जानें आपके शहर का हाल

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Mar 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च की तपती गर्मी ने अभी कदम रखा ही था कि कुदरत के एक 'स्पेशल इफेक्ट' ने पूरे प्रदेश का नजारा बदल दिया। अफगानिस्तान से आए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने यूपी के आसमान पर ऐसा कब्जा जमाया है कि मार्च के अंतिम दिनों में 'फरवरी वाली गुलाबी ठंड' दिख रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहने वाला है यूपी का मौसम।

यूपी में आज का मौसम (21 Mar 2026): उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह चिलचिलाती धूप की जगह घने काले बादल, गरज-चमक और ठंडी हवाओं ने दस्तक दी। आज शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से नोएडा, गाजियाबाद से लेकर ताजनगरी आगरा तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

UP weather Rain

यूपी के पूर्वांचल में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

आगरा से लखनऊ तक तापामान गिरा

इस बेमौसम बारिश का सबसे चौंकाने वाला असर तापमान पर पड़ा है। आगरा और कानपुर में पारा सामान्य से 12.2 डिग्री नीचे गिरकर महज 23 डिग्री पर सिमट गया। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मेरठ और बहराइच जैसे जिलों में भी 15 से 18 मिमी तक हुई बारिश ने दोपहर की गर्मी को पूरी तरह गायब कर दिया है। हवा में मौजूद नमी और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने वातावरण में सिहरन पैदा कर दी है।

End of Feed