उत्तर प्रदेश का मौसम (21 June 2026) UP Weather Today: बारिश का इंतजार बढ़ा, यूपी में फिर लू का सितम, जानें कब होगी मानसून की एंट्री?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 June 2026: यूपी में मानसून की देरी के कारण फिर से लू का प्रकोप छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (21 June 2026): उत्तर प्रदेश में फिर से लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मानसून के लेट होने के कारण गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में इन दिनों तेज धूप निकल रही है और दिन में गर्म हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण लू जैसी स्थिति महसूस हो रही है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी दिन-रात परेशान कर रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का सबसे गर्म जिला बांदा दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।

UP Weather today

यूपी में 21 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज 31 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा हरदोई, कानपुर नगर, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में भी हीटवेव चल सकती है।

End of Feed