उत्तर प्रदेश का मौसम (16 June 2026) UP Weather Today: बॉर्डर पर अटका मानसून! यूपी में आज कहां-कहां होगी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 June 2026: यूपी के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है, लेकिन कई जिलों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (16 June 2026): उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मथुरा समेत पांच जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं बदायूं में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आज भी 8 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का मौसम बना हुआ है। यह विक्षोभ 11 जून से ही सक्रिय बना हुआ है। जिसका प्रभाव 18 जून तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही यह सीजन का सबसे लंबा विक्षोभ बन गया है। मानसून की बात करें तो यह यूपी के बॉर्डर तक पहुंच चुका है। जल्द ही इसकी आगमन की संभावना है।

यूपी में 16 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। शेष हिस्सों में कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में इन जिलों में तेज धूप निकली रहेगी। जिससे दिनभर उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

End of Feed