उत्तर प्रदेश का मौसम (13 March 2026) UP Weather Today: झुलसाती गर्मी के बीच यूपी में बारिश की एंट्री, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई जिलों में दिन का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन बाद तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम (13 March 2026): तपती गर्मी और तेज धूप की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही बारिश की राहत मिलने वाली है। यूपी में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार पहुंच चुका है। जिससे मार्च में ही झुलसाने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है। लेकिन दो दिन बाद यूपी में बारिश की दस्तक होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से भी हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण सूरज भी अपने तेवर दिखाएगा। दिन में कड़क धूप निकलेगी, जिससे गर्मी दिनभर परेशान करेगी। राज्य में दो दिन ऐसा ही शुष्क मौसम बना रहेगा। इस दौरान बादल छाने या बारिश होने को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 14 मार्च के बाद यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed