उत्तर प्रदेश का मौसम (13 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में मौसम का 'डबल अलर्ट'; सुबह दिखा घना कोहरा, जानें कब आएगी बारिश

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर तापमान में बढ़ोतरी के साथ पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं मौसम विभाग ने 13 फरवरी को लखनऊ और आगरा सहित कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम 'यू-टर्न' लेगा। आइए जानते हैं यूपी के मौसम का हाल।

यूपी में आज का मौसम (13 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में मौसम मिला जुला सा दिख रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी है और दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने कोहरे के साथ बारिश का डबल अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी के लोगों के लिए आने वाले दिन काफी उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं, जिसमें सुबह का कोहरा और फिर आधी फरवरी बीतने के बाद की बारिश शामिल है।

UP Weather today

जल्द यूपी में आने वाली है बारिश

सुबह कोहरे की चादर, दोपहर में तीखी धूप

आज यानी 13 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ समेत करीब दो दर्जन जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात पर असर पड़ने की संभावना है, इसलिए प्रशासन ने वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, कोहरा छंट जाएगा और आसमान बिल्कुल साफ होकर तेज धूप खिलेगी।

End of Feed