UP Weather: गर्मी से तपने लगा यूपी, झांसी-आगरा में 36 डिग्री पार तापमान; जानें अगले 7 दिन मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यूपी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रविवार को सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

यूपी में आज का मौसम (09 March 2026): उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सूरज की तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में इस कदर तेज धूप निकल रही है कि लोग अभी से बाहर जाने से बचने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। यूपी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सुबह-शाम के समय पड़ने वाली ठंड भी अब गायब हो गई है और मौसम सामान्य हो गया है। रात के तापमान में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यूपी में सबसे न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम लागातार शुष्क दर्ज किया जा रहा है। आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण धूप भी तेज निकली रहेगी। धूप की तपिश के कारण गर्मी दिन में परेशान कर सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed