उत्तर प्रदेश का मौसम (09 June 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर लौटी हीटवेव, इन जिलों में IMD का अलर्ट; मानसून का इंतजार तेज

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 June 2026: यूपी में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बढ़ गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज का मौसम (09 June 2026): उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वैसे तो यूपी में बारिश और धूप का मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बारिश से कोई बड़ी राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। वहीं कुछ जिलों में लोकल वेदर सिस्टम के प्रभाव से आंधी के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की जा रही है। सोमवार देर रात लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में तेज आंधी आई। जिससे कई पेड़ उखड़ गए और बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई।

UP Weather

यूपी में 9 जून को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज सुबह से ही ज्यादातर शहरों में तेज धूप निकली हुई है। गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों पड़ रहा है। जहां तेज धूप के कारण लू जैसे हालात से लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग ने आज झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी और चंदौली में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिनभर गर्म हवाओं के कारण कई जिलों में 44 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed
Latest News

ENG vs PAK 3rd Test Day 3 Highlights: बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने की धमाकेदार वापसी, इंग्लैंड को मिला जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य

BRICS के मंच से भारत-चीन रिश्तों को मिलेगी धार, मोदी-जिनपिंग मुलाकात क्यों अहम? सीमा पर शांति-व्यापार को मिलेगा संतुलन!

Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, हरमनप्रीत कौर की सेना से होगी खिताबी भिड़ंत

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

BRICS Summit: PM मोदी का मेगा प्लान! 10 व्यापार बाधाएं हटाने से लेकर 100 स्टार्टअप के लक्ष्य तक; पढ़ें भारत के ग्लोबल ग्रोथ का रोडमैप