उत्तर प्रदेश का मौसम (08 June 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर लू की वापसी, प्री-मानसून से पहले गर्मी का सितम, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 June 2026: यूपी में आंधी-बारिश के बाद गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में तेज धूप और उमस लोगों को सता रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू चलने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

यूपी में आज का मौसम (08 June 2026): उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला थमने के बाद एक बार फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिनभर चिलचलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है और कई जिलों में लू जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। हवा की रफ्तार कम होने से इन दिनों उमस भरी गर्मी सता रही है। 11 जून से यूपी में प्री-मानसून बारिश की भी शुरुआत होने वाली है। जिसके बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 24 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है, जिसके बाद 10 दिनों में यह पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।

UP Weather

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूरी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। आज सुबह से ही अधिकांश जिलों में तेज धूप निकली हुई है। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला। जालौन में सुबह साढ़े 8 बजे अचानक तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। IMD ने सुबह 9:30 बजे अगले तीन घंटों के लिए यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

End of Feed