यूपी में आज का मौसम (07 May 2026 Uttar Pradesh Weather Today): आमतौर पर मई में भीषण गर्मी और लू का मौसम रहता है। लेकिन इस बार यूपी समेत कई जिलों में यह माह मानसून जैसा महसूस हो रहा है। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। साथ ही आंधी और ओलावृष्टि भी दर्ज की जा रही है। बारिश के कारण तापमान में हुई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि अब धीरे-धीरे मौसमी गतिविधियों में कमी आ रही है और बारिश का दायरा भी घट रहा है। इसके बावजूद आज सुबह लखनऊ (weather lucknow) समेत 8 जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है।
यूपी में आज बारिश का अलर्ट
यूपी में 7 मई को मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज 7 मई को यूपी के 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय भी कई शहरों में तेज हवाओं संग बारिश हुई। कई जगहों पर आंधी भी चली। बाराबंकी (barabanki weather) में आंधी के साथ मूसालाधार बारिश हुई। संभल में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। गोरखुपर में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। हाथरस में करीब आधे घंटे तो फर्रुखाबाद में घंटेभर तक सुबह बारिश हुई। प्रतापगढ़ में आंधी-बारिश से सुबह मौसम पूरी तरह बदल गया। बरेली और अयोध्या में सुबह काले बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं भी चल रही हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।
यूपी के किन शहरों में आज होगी बारिश
बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बदायूं, अमरोहा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, औरेया, जालौन, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, चंदौली और सोनभद्र।
यूपी में मई में क्यों हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं आ रही है, जो पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं से टकरा रही है। इन वजहों से मौसम अस्थिर बना हुआ है। जिसके कारण कई राज्यों में बारिश और आंधी का मौसम देखने को मिल रहा है। IMD ने आज भी यूपी में खराब मौसम रहने की संभावना जताई है। जिसके बाद कल से मौसम फिर से साफ हो जाएगा। इसके साथ ही गर्मी की भी वापसी हो जाएगी।
