UP Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा यूपी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; पढ़ें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05 Feb 2026: यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद से लेकर प्रयागराज और सोनभद्र तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सर्द पछुआ हवाएं भी बह रही हैं। जो ठिठुरन का एहसास करा रही है।

यूपी में आज का मौसम (05 Feb 2026): उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम चुका है। जिसके बाद फिर से कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है। आज यूपी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी काफी प्रभावित रह सकती है। प्रदेश में फिलहाल सर्द हवाएं बह रही है। जिससे सुबह-शाम कंपकंपी अधिक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में कई जगहों पर धूप निकलने से राहत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह बाराबंकी में दर्ज किया गया।

UP weather

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी हिस्से में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आज घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

End of Feed