UP Weather: यूपी में होली से पहले ही गर्मी के तेवर तेज, 34 डिग्री के पार तापमान; ये जिले सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 02 March 2026: उत्तर प्रदेश में मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने भी जोर पकड़ लिया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में बांदा और हमीरपुर में पारा 34.2 डिग्री दर्ज हुआ।

यूपी में आज का मौसम (02 March 2026): उत्तर प्रदेश में इस बार समय से पहले गर्मी की दस्तक हो चुकी है। दिन में धूप परेशान करने लगी है। चिलचिलाती धूप में बाहर कुछ पल ठहरना भी मुश्किल हो रहा है। सूरज के तेवर अभी से देखने को मिल रहे हैं। मार्च के पहले दिन तीखी धूप और गर्मी ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। सुबह-शाम पड़ने वाली सर्दी भी अब कम होती जा रही है। दिन के साथ ही अब रात में भी लोगों ने पंखे चलाना शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। रविवार को यूपी में सबसे ठंडा जिला बहराइच रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP Weather.

आज यूपी का मौसम

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को यूपी में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। अगले 5 दिनों तक यूपी का मौसम शुष्क ही बने रहने का पूर्वानुमान है। 5 मार्च तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है।

End of Feed