UP Weather Today: यूपी में बारिश से भीषण गर्मी पर ब्रेक, गाजियाबाद समेत कई जिलों में गिरे ओले; क्या आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 May 2026: यूपी बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। आज यूपी में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

यूपी में आज का मौसम (01 May 2026 Uttar Pradesh Weather Today): उत्तर प्रदेश में बारिश की एंट्री से मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिन में तेज धूप की जगह अब बादलों ने ले ली है। बीते दो दिनों से लगातार यूपी में बारिश हो रही है। कहीं जगहों पर आंधी भी चली और कहीं-कहीं ओले भी दर्ज किए गए। बारिश के बाद गर्मी से बड़ी राहत मिली है और तापमान में भी काफी कमी दर्ज की गई। यूपी में आज मिलाजुला मौसम देखने को मिल सकता है। कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 2 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। जिसके चलते आगामी 4-5 दिन बारिश का मौसम अभी बने रहने के आसार हैं।

Uttar Pradesh Weather Today - AI

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम (AI Image)

यूपी में 1 मई को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वी हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 2 मई को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। जिसके बाद नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। 4 से 6 मई के दौरान पूरे यूपी में तेज हवाओं संग झमाझम बारिश का अनुमान है।

End of Feed