उत्तर प्रदेश का मौसम (08 Jan 2026) UP Weather Today: शीतलहर से आज भी नहीं मिलेगा छुटकारा, कल घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: कड़ाके की ठंड से समूचे उत्तर प्रदेश में लोग परेशान हैं। शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है और मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शीतलहर से कोई राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। जानिए आज और कल कैसा रहेगा यूपी का मौसम।

यूपी में आज का मौसम (08 Jan 2026): उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी गंभीर असर पड़ा है। बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो कई जगह शून्य विजिबिलिटी के चलते सड़कों पर लगातार एक्सीडेंट की खबरें आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शीतलहर से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। UP के कई जिलों में दिनभर सूर्य नारायण के दर्शन नहीं होने के चलते दिन में भी लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। कोल्ड डे की स्थिति कई जगह बनी हुई है। चलिए जानते हैं उत्तर प्रदेश में आज का मौसम, कल का मौसम और आने वाले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा -

UP ka mausam 8 Jan 2026.

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर डिप्रेशन की स्थित बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अगले 3 से 5 दिनों तक शीत लहर की संभावना बनी हुई है।

End of Feed