'कर्फ्यू-दंगा मुक्त यूपी, अपराधी या जेल में या दूसरे लोक में', माफिया-मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस होगा छू मंतर; CM योगी ने क्या-क्या कहा?

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरे लोक की यात्रा कर चुके हैं।

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि साढ़े नौ वर्ष पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से तड़पते बच्चों और दम तोड़ते बचपन को देखकर हर जागरूक माता-पिता चिंतित रहते थे लेकिन अब यह चिंता खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी समाप्त हो गया है तथा ’अब हम नए युग में नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरे लोक की यात्रा कर चुके हैं। अब कोई अपराधी खुलेआम किसी को धमकी नहीं दे सकता, किसी का अपहरण नहीं कर सकता, किसी बेटी को जबरन उठाने का दुस्साहस नहीं कर सकता और न ही किसी व्यापारी से फिरौती वसूल सकता है। हर व्यक्ति सुरक्षित है और सभी के लिए सुरक्षा की गारंटी है।

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit

गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर में मेडिकल के लिए बड़ा इंतजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी जिला अस्पतालों में दस-दस बेड की ’डायलिसिस यूनिट’ शुरू कर रही है। आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ’इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ (आईएमए) के ’चैरिटेबल ब्लड सेंटर’ के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि चिकित्सा प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे में प्रगति के बावजूद रक्त का निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए अधिक प्रयास करने का आह्वान किया और चिकित्सकों से पेशेवर रक्तदान की प्रथा पर अंकुश लगाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे संक्रमण का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

End of Feed